Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: आवश्यकता वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने, आत्म सम्मान, समाजिक कौशल और आत्म विश्वास को बेहतर बनाने हेतु जिला स्तरीय खेल कूद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Admin Thu, Dec 5, 2024

[caption id="attachment_16337" align="aligncenter" width="297"] Oplus_131072[/caption] मनेंद्रगढ़। एमसीबी कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला-एम.सी.बी. के निर्देश परिपालन में विश्व दिव्यांगता दिवस 03 दिसम्बर 2024 को समग्र शिक्षा के तहत् समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने, आत्म सम्मान, समाजिक कौशल और आत्म विश्वास को बेहतर बनाने हेतु जिला स्तरीय खेल कूद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर नेत्रहीन विद्यालय आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस कार्यकम में एम.सी.बी. जिले के विकासखण्ड खड़गवा एवं मनेन्द्रगढ़ के विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चें एवं उनके अविभावक सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, एकल गायन एवं सामूहिक गायन, रंगोली एवं गोला फेक एवं अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता पृथक-पृथक आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरण किया गया, एवं शेष समस्त सहभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, समस्त सहभागियों एवं अविभावक तथा शिक्षकों हेतु भोजन एवं जल पान की व्यवस्था समग्र शिक्षा विभाग द्वारा की गई थी। उक्त कार्यकम विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  सुरेन्द्र जायसवाल, सहायक वि० खं० शिक्षा अधिकारी  विरेन्द्र पाण्डेय, बी.आर. समन्वयक  सुन्दर राम कैवर्थ के मागदर्शन में आयोजित हुआ। नेत्रहीन विद्यालय के प्राचार्य  संतोष कुमार चढ़ोकर एवं  राकेश गुप्ता शिक्षक एवं व्यवस्थापक का सराहनीय सहयोग रहा। बी.आर.सी. कार्यालय मनेन्द्रगढ़ के श्रीमती शालिनी पाण्डेय बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा प्रभारी, लेखापाल  जावेद अख्तर अंसारी,  संजय सोनी लेखापाल, श्रीमती निर्मला महाजन कार्यालय सहायक, विवेक कुमार समावेशी शिक्षा सहायक,  जवाहर लाल हेल्पर तथा अन्य कर्मचारियों के द्वारा कार्यकम समपन्न कराने में महती भुमिका निभाई गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें