Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: पं सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान के सलाहकार मनोनीत डाॅ मुन्ना लाल देवदास

Admin Mon, Dec 23, 2024

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के कल्पनाकार महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुन्दर लाल शर्मा की 142 वीं जयंती समारोह उनकी जन्मभूमि ग्राम चंद्रसूर में ग्रामवासियों ने तिहार के रुप में भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया । गाँव में प्रभात रैली निकाले , समिति द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया। शाम को पं सुन्दर लाल शर्मा द्वारा स्थापित देवी मंदिर में भव्य सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य मंच में विशेष अतिथि की आसंदी से पं सुन्दर लाल शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार एवं पं सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान के मनोनीत सलाहकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने कहा कि - राष्ट्रीय क्रांति में जो भूमिका थी, लाल बाल पाल की। छत्तीसगढ़ की क्रांति में, वही भूमिका थी सुन्दर लाल की।। पं सुन्दर लाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए, सामाजिक समरसता के लिए, छत्तीसगढ की कला संस्कृति के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। वो युग पुरुष थे। उनके कार्य प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। डाॅ देवदास ने आगे कहा कि पं सुन्दर लाल शर्मा के सपने को साकार करने के लिए हम सबको संगठित और एकजुट होकर अच्छा काम करने की आवश्यकता है। मुझे सलाहकार मनोनीत करने के लिए मैं ग्रामवासियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा हूँ। इस संदर्भ बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास पंडित सुन्दर लाल शर्मा की जीवनी पर तीन पुस्तकें, यूट्यूब चैनल में गीत और अनेक आर्टिकल प्रकाशित करा चुके हैं। अपने उदबोधन के बाद पं सुन्दर लाल शर्मा के प्रपौत्र विवेक शर्मा, समिति के सलाहकार एवं प्रपौत्र विकास शर्मा शिक्षक ,प्रपौत्री वधू स्वाति शर्मा रिंकू शर्मा एवं अन्य अतिथियों को अपनी पुस्तक छत्तीसगढ़ के सपूत बेटा पं सुन्दर लाल भेंट की। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा डाॅ देवदास का सम्मान किया गया। पंडित सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह में कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसमें पं सुन्दर लाल शर्मा राज्य अलंकरण से सम्मानित प्रसिद्ध गीतकार मीर अली मीर, हास्य कवि एवं गीतकार रामेश्वर वैष्णव, रामेश्वर विश्वहार , संजय शर्मा कबीर, टीकम चंद सेन आदि कवियों ने शानदार और जानदार प्रस्तुतियां दी। इसी मंच पर प्रतिभावान स्कूली छात्र छात्राओं का, ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों का, क्षेत्र के समाज सेवी जनप्रतिनिधियों का और गंगा आरती संपन्न कराने वाले विप्र जनों का सम्मान किया गया। इस समारोह में आमंत्रित अतिथि थे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्याम साहू, जनपद सदस्य जमुना ध्रुव, पू जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जनपद सदस्य डागेश्वर सोनकर , मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, महामंत्री संतोष सोनी , सरपंच तुलसी नगारची,उपसरपंच अश्वनी साहू एवं समस्त पंचगण। कार्यक्रम को सफल बनाने में पं सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष पन्नालाल साहू, उपाध्यक्ष गैंदराम साहू , सचिव विजेन्द्र पटैल कोषाध्यक्ष पुनाराम साहू, कार्यकारिणी सदस्य गण घासीराम निषाद देवचरण साहू दूजराम साहू पुरुषोत्तम यादव दिनेश पटेल भुवनेश्वर निषाद लीलाराम निषाद एवं मनोनीत सदस्य गण शंकर लाल साहू तीरथ राम साहू याद राम साहू जुगल यादव ईश्वर निषाद महेश विश्वकर्मा अश्वनी साहू मन्नू साहू बिसेलाल निषाद लीलाराम निषाद पोषण साहू चिंताराम साहू शत्रुघ्न साहू कांति पटेल शिवकुमार सेन डाहरू साहू टिकुराम साहू फगनी बाई साहू कुमारी बाई साहू शैलेंद्री विश्वकर्मा तुलसी नगारची सविता निषाद देवमती सेन मोहनी निषाद एवं ग्राम विकास समिति और समस्त ग्रामवासी चन्द्रसूर का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन पं सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान सलाहकार संजय शर्मा कबीर और शिव शंकर साहू शिक्षक ने किया। आभार प्रदर्शन ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पुनाराम साहू ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें