Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

: शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर हो एफआईआर- डॉ विनय शंकर सिंह

Admin Sat, Jun 24, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। ( कृष्णा वस्त्रकार )महाराजपुर टोल प्रबंधन के द्वारा आम रास्ते को मनमाने तरीके से बंद कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

कलेक्टर एमसीबी को सौंपे गये ज्ञापन में जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह ने उल्लेख किया है की ग्राम पंचायत महाराजपुर के अंतर्गत आने वाले टोल नाका के टोल प्रबंधन के द्वारा नेशनल हाईवे 43 से ग्राम पंचायत लोहारी पहुंच मार्ग में पड़ने वाले धुंध नाला में मनमाने तरीके से मिट्टी का ढेर लगा कर खंभा गाड़ दिया गया है जिससे की लोहारी ग्राम पंचायत में जाने के लिये ग्रामीण लोगों को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। ग्राम पंचायत बरबसपुर और नागपुर क्षेत्र के दो मुख्य बाजार वाले ग्राम पंचायत है। टैक्सी चालकों से लेकर आसपास के ग्राम पंचायतों के रहवासियों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए चार पहिया वाहन, मालवाहक वाहन और सवारी गाड़ी को टोल टैक्स देना काफी महंगा पड़ रहा है जिसका बोझ सीधे आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। चाहे वो सब्जी की कीमतों पर हो या सवारी गाड़ी के किराये पर। सवारी गाड़ियां महंगे टोल से बचने के लिए अलग-अलग रास्ते का उपयोग कर रहे हैं जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता है और कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है।एमसीबी जिला बनने के बाद भी जिला पंचायत अभी भी कोरिया जिले में है और क्षेत्र वासियों को छोटी-छोटी जरूरत के कामों के लिए जिला पंचायत के कार्य के लिये एवं अन्य शासकीय काम के लिये बैकुंठपुर जाना पड़ता है। जनपद अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर एमसीबी से निवेदन किया है कि सड़क को अनाधिकृत रूप से तोड़ने, जाम कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में टोल प्रबंधन के ऊपर एफआईआर दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की जाये और आसपास के ग्रामीणों के हित के लिये क्षेत्रीय लोगों को आधारकार्ड के माध्यम से आवागमन में टोल टैक्स में छूट दी जाये। एमसीबी जिले के निवासियों के आवागमन के लिए पास जारी किया जाये और सीजी 16 गाड़ियों को टोल टैक्स में छूट दिया जाये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें