Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: सरस्वती शिशु मंदिर झगराखण्ड  का शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न 

Admin Tue, Jan 21, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सरस्वती शिशु मंदिर झगराखण्ड रोड मनेंद्रगढ़ के कक्षा नवम से एकादश तक के भैया बहनों को शैक्षिक भ्रमण अंतर्गत चैनपुर मनेंद्रगढ़ में स्थित श्री दुग्गड चिप्स कुरकुरे फैक्ट्री एवम् राइस मिल इंडस्ट्री का भ्रमण विद्यालय के व्यवस्थापक शैलेष कुमार जैन के निर्देशन में कराया गया। फैक्ट्री के संचालक  उत्तम दुग्गड जी ने सभी भैया बहनों का आत्मीयता के साथ अभिनंदन करते हुए प्रत्येक भैया बहनों को फैक्ट्री में भ्रमण करने के लिए अपने कर्मचारियों को निर्देशित किया साथ ही सभी को चिप्स कुरकुरे फैक्ट्री के पैकेट प्रदान किए। लगभग चालीस भैया बहनों ने फैक्ट्री का भ्रमण किया। फैक्ट्री के फूड इंजीनियर सुश्री अवंतिका  ने मशीनों के क्रिया कलापों व लैब टेस्टिंग इत्यादि की विधिवत जानकारी दी। इसी तरह राइस मिल इंडस्ट्री का भी भ्रमण किया। चलते हुए मिल को देखा। विद्यालय के प्राचार्य  रामकृष्ण नामदेव एवम् आचार्या श्रीमती वंदना पांडे, श्रीमती सुषमा दत्ता, श्री कार्तिक, शिवा दीवान भैया बहनों के साथ रहे। सभी भैया बहनों ने फैक्ट्री के कार्यप्रणाली, कच्चे मालों की आवक, तैयार मॉल की प्रक्रिया तथा मानक के अनुसार खाद्य पदार्थ निर्माण की प्रक्रिया को देखकर भैया बहनों के ज्ञानार्जन में वृद्धि हुई। आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति का अवलोकन किया। इस प्रकार बच्चों का शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें