Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक सम्मानित

Admin Sat, Jan 11, 2025

मनेन्द्रगढ़। विश्व हिंदी दिवस के परिपेक्ष में राष्ट्रीय परिदृश्य में अपने व्यंग्य एवं कार्टून के स्थापित सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक का हिंदी साहित्य भारती एमसीबी जिला इकाई द्वारा विशाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के द्वारा सम्मानित किया गया। पिछले 40 वर्षों से अधिक साहित्य की सेवा में समर्पित वरिष्ठ व्यंग्यकार जगदीश पाठक को विजय नर्सरी हायर सेकंडरी विद्यालय की चेयरपर्सन एवं वरिष्ठ समाजसेविका इंदिरा सेंगर के हाथों सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य समिति के जिला अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के निवास में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी संस्था जागो के संरक्षक एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठान के सुप्रसिद्ध रामायणी परमेश्वर सिंह मरकाम एवं सेवानिवृत्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं साहित्यकार पुष्कर लाल तिवारी ने भी जगदीश पाठक की लंबी सफल साहित्यिक यात्रा की प्रशंसा और चर्चा करते हुए शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर पर्यावरण विद् सतीश द्विवेदी, कार्यक्रम के संयोजक सतीश उपाध्याय, समता मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा, अन्यन्या पाठक, आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें