Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: शॉर्ट सर्किट से किसान का ट्रैक्टर आग की चपेट में, चार एकड़ की फसल भी खाक

Admin Tue, Nov 26, 2024

देवभोग। गरियाबंद।  खालिया भटा ग्राम में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब किसान पारेश्वर बीसी अपने खेत में थ्रेसर मशीन के माध्यम से धान की मिजाई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि, किसान की सूझबूझ के चलते थ्रेसर मशीन को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया गया। हादसे में किसान की चार एकड़ धान की फसल पूरी तरह जल गई। पारेश्वर बीसी ने पिछले साल ही कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था, जो उनकी खेती के लिए जीवनरेखा थी। अब ट्रैक्टर के जलने और फसल के नष्ट होने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। किसान का कहना है कि खेती ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। इस घटना के बाद वे पूरी तरह टूट गए हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने हमारे चैनल के माध्यम से प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका जीवन पटरी पर आ सके। यह हादसा किसानों की दुश्वारियों को उजागर करता है और प्रशासन के सामने उन्हें सहायता देने की जिम्मेदारी रखता है। सरकार और समाज को इस संकट की घड़ी में पारेश्वर बीसी जैसे जरूरतमंद किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें