Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

: पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी ने भी घंटानाद सत्याग्रह को दिया अपना समर्थन

Admin Sun, Jun 18, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी के द्वारा लाइफ लाइन रेलवे जिसमें जिले का अस्तित्व बचाने व शहर के लोगों के जन भावनाओं को देखते हुए मनेन्द्रगढ़ में चल रहे, चिरमिरी नागपुर हाल्ट न्यू रेलवे लाइन विस्तारीकरण परियोजना के लिए 50% का वित्ति फंड  रिलीज किए जाने के लिए, अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल के घंटानाद सत्याग्रह जो कि लगभग 3 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, उसे अपना समर्थन देकर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी के जनहित के मुद्दे पर अपने युवा साथियों के साथ सामने आ गए हैं, जिससे कि नगर की जनता मैं आशा जगी है कि आप जल्द ही यह मांग पूरी होने मैं देर नहीं लगेगी, मुख्यमंत्री तक इस मुद्दे को सही व अच्छी तरह से उनके सामने रखने के लिए एक युवा नेता का साथ मिल गया है, यह रेलवे विस्तारीकरण मुद्दा किसी एक का नहीं है यह इस जिले के जन भावनाओं व रेलवे की अच्छी सेवा यहां के लोग लोगों को मिले और अपने शहर का विकास हो इस मुद्दों को लेकर किया जा रहा प्रयास है, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी के हर एक नागरिकों को इस मुद्दे से जुड़ जाना चाहिए और अपनी मांग को युवा नेता के मार्गदर्शन में इस सत्याग्रह की मांग का समर्थन किया जाना चाहिएI। इस घंटानाद सत्याग्रह को अकेले ही चलाने वाले अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल के धैर्य व साहस को भी नहीं भूल सकते हैं जो कि अकेले ही इस सत्याग्रह को चला रहे थे, अब उन्हें जन समर्थन मिलने लगा है, युवा अपने अधिकारों के लिए जाग रहे हैं ,आने वाले समय पर इस सत्याग्रह को एक नई ऊंचाई मिलेगी । जन-जन तक उनके अधिकारों की अलख जगेगी और वह दिन दूर नहीं है, यह मांग शहर के लोगों को मिलेगी आइए इस सत्याग्रह से सभी जुड़े और नगर के विकास में सहयोगी बने। यह सभी जानते हैं की जल्दी ही अंबिकापुर से बरवाहडीह तक रेलवे मार्ग का काम चालू होने वाला है, जिसके लिये सर्वे का कार्य किया जा रहा है, यह मार्ग मेन लाइन से जुड़ने वाला है,अभी इस अभियान से जुड़े और आने वाले पीढ़ी के लिये हम एकजुट होकर इस मांग के लिये संघर्ष करे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें