Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: कोरिया वन मडल में,वनरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा

Admin Fri, Jan 10, 2025

कोरिया। बैकुंठपुर।  कोरिया जिले में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में भी धांधली के आरोप लग रहा हैं...कोरिया वनमंडल में 35, मनेंद्रगढ़ वनमंडल में 37 और टाइगर रिजर्व में 26 वनरक्षकों की भर्ती होनी है...मामले में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने नोडल अधिकारी (डीएफओ कोरिया ) को पत्र सौंपकर भर्ती निरस्त करने मांग रखी गई है... जिसमें बताया गया है कि फिजिकल टेस्ट में वन अधिकारी और स्टाफ के रिश्तेदार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए...अभ्यर्थियों ने शिकायत की वनमंत्री, पीसीसीएफ, सीसीफ सरगुजा को भी कॉपी भेजी गई है। कोरिया, मनेंद्रगढ़ वनमंडल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में वनरक्षकों के रिक्त 98 पदों पर भर्ती करने हैदराबाद की कंपनी को ठेका दिया गया था।जिसने शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए कोरिया जिले के चरचा के महाजन स्टेडियम में अत्याधुनिक मशीनरी लगाकर हाइटेक तरीके से कराई थी। जिसमें 12 हजार अभ्यर्थियों में से करीब आधे ही शामिल हुए थे। कोरिया जिले में वनरक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों ने डीएफओ बैकुंठपुर को हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि फिजिकल टेस्ट में वन अधिकारी और स्टाफ के रिश्तेदार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। साथ ही शारीरिक नापजोख कराया गया। ड्यूटी में तैनात एक वनपाल ने अपने दो पुत्रों का लंबी कूद और गोला फेंक में नंबर बढ़वाया है। जबकि नियम में अधिकारी व कर्मचारी स्वयं अपने रिश्तेदार को शारीरिक दक्षता परीक्षण नहीं ले सकते हैं। वहीं वनरक्षक की लंबी कूद में ड्यूटी लगी थी।उनके भाई ने 14 दिसंबर को मनेंद्रगढ़ वनमंडल के लिए दक्षता परीक्षण दिया। जिसमें उनके नंबर 45 आए थे।वहीं 17 दिसंबर को गुरु घासीदास नेशनल पार्क की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुआ। जिसमें उसके वनरक्षक भाई के सहयोग से 70 अंक मिला है।जबकि भर्ती के नियम एवं शर्तों में एक अभ्यर्थी केवल एक ही वनमंडल से फिजिकल टेस्ट शामिल हो सकना उल्लेख है।मामले में भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दोबारा शारीरिक परीक्षण कराने की मांग रखी है। अभ्यर्थियों ने शिकायत की वनमंत्री, पीसीसीएफ, सीसीफ सरगुजा को भी कॉपी भेजी है। मामले में कोरिया डीएफओ प्रभाकर खलखो ने बताया कि जिन लोगों की शिकायत मिली है सभी लोगों का निरस्त कर दिया गया है... जिस तरह से शिकायत में अंक बढ़ाने की बात सामने है लेकिन अंक नहीं बढ़ाया गया है...क्योंकि जिन लोगों की शिकायत मिली है उन्होंने ने सभी इवेंट पर न्यूनतम अंक नहीं ला पाए हैं।डीएफओ ने बताया कि अगर कोई भी अभ्यर्थी ने दो जगह से वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया होगा उसका भी भर्ती प्रक्रिया निरस्त माना जाएगा....साथ ही उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है उस समय कोरिया वन मंडल क्षेत्र में 61 हाथी और 4 टाइगर विचरण कर रहे थे। वहा पर स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी और स्टाफ की कमी भी थी.. उस समय वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में रिश्तेदारों की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें