Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

: युवाओं के लिए रोज़गार का सुनहरा अवसर, 27 जून को मनेंद्रगढ़ में होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Admin Sat, Jun 24, 2023

मनेंद्रगढ़, 24 जून 2023 / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त आवेदकों एवं शिक्षित बेरोज़गारों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया 27 जून को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक मंगल भवन, मौहार पारा मनेंद्रगढ़ में किया जाना प्रस्तावित है। प्लेसमेंट में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 95 पदों पर रिक्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है जिनमे एसबीआई लाइफ बैकुण्ठपुर में सेल्स ऑफिसर, डेवलपमेंट मैनेजर,  एफएलएसएम,  लाइम मंत्रा के 50 पद, बिलासा भूमि बिल्डकान प्रा.लि. उसलापुर बिलासपुर में रिसेप्शनिस्ट के 1, ऑफिस असिस्टेंट के 2, सेल्स असिस्टेंट के 10, सेल्स मैनेजर के 2 पद, नवा किसान बायो प्लांटेक लिमिटेड बिलासपुर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के कुल 30 पद रिक्त हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए शिक्षित युवा अपने समस्त शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्रों के साथ निवास-जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र,आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प हेतु निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें