Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: अंधड़ के साथ अच्छी बारिश शुरू किसानों ने खुशी जाहिर की 

Admin Fri, Jun 23, 2023

https://youtube.com/shorts/TDWvCBgsVSY?feature=share मनेन्द्रगढ़ । आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है जिसमें अंधड़ के साथ अच्छी बारिश हुआ किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है अब अब यह अपने खेती किसानी की तैयारी आज से ही चालू कर दिया एमसीबी के लगभग लगभग सभी क्षेत्रों में मैं बारिश हुई है। दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच चुका है. प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौमस विभाग ने आने वाले 72 घंटे के लिए रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रशासन के साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि बारिश से बचने पेड़ों का सहारा न लें, गरज-चमक के दौरान घर पर ही रहें ।

मौसम विभाग का अलर्ट –

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की अति संभावना है. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह बिलासपुर, मुंगेली जिले और रायपुर व दुर्ग संभाग के सभी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है । अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्से बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 48 घंटे में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें