Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: बलिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Admin Thu, Jan 2, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार और खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में मनेंद्रगढ़ के शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण और रेल्वे इंस्टिट्यूट ग्राउंड में विकासखंड और जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 03 जनवरी 2025 को तथा जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 9 से 18 वर्ष तथा 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिका/महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजन के लिए खड़गवां का नोडल अधिकारी संजू डे 7999789818, जनकपुर का नोडल अधिकारी अनिल राजवाड़े 9165246695, एवं विष्णु कांत शुक्ला 9575848103,और मनेंद्रगढ़ का नोडल अधिकारी शिव कुमार चौधरी 9425255757,को नियुक्त किया गया है। सभी विद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि अपनी बालिका/महिला प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में शामिल कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें