Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

मलेरिया रोधी माह के तहत जन-जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान संचालित

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

: भारतीय योग एवं ज्ञान के माध्यम से भारत दुनिया में गुरु का दर्जा प्राप्त करने में सफल रहा है- आर डी दीवान

Admin Mon, Nov 18, 2024

मनेद्रगढ़। एमसीबी। घुटरा ग्राम पंचायत में -"योग एवं आयुर्वेदिक शिविर" का शुभारंभ धन्वंतरि देव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया गया .।आयुर्वेदिक चिकित्सक डा संदीप चंदेल,के संयोजन एवं पतंजलि योग समिति जिला इकाई के वरिष्ठ योग साधक सतीश उपाध्याय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्र अधिकारी आर डी दीवान, रामसेवक विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के विवेक तिवारी, राकेश अग्रवाल,संजय अग्रवाल,के विशिष्ट आतिथ्य में आयुर्वेदिक एवं योग स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों ने घुटरा ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य मितानिनों को उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। विश्व में भारतीय योग की प्रासंगिकता एवं उपयोगिता पर विचार व्यक्त करते हुए पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि -विश्व में भारतीय योग के व्यवहारिक प्रभावों को अब विज्ञान भी स्वीकार ने लगा है, अमेरिका, यूरोप एवं खासकर चीन में योग को लेकर बड़े शोध किये जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्र अधिकारी आर डी दीवान ने भारतीय योग एवं ध्यान की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि भारतीय योग एवं ज्ञान के माध्यम से भारत दुनिया में गुरु का दर्जा प्राप्त करने में सफल रहा है। कार्यक्रम के दौरान पर घुटरा ग्राम पंचायत के वयोवृद्ध जनप्रतिनिधियों के साथ मनेद्रगढ़ के चरणजीत सलूजा(चन्ने) भी उपस्थित थे। घुटरा के साप्ताहिक बाजार के कारण सैकड़ो ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में वरिष्ठ मीडिया कर्मी चरणजीत सलूजा ने कहा कि -योग एक ऐसी तकनीक है, एक विज्ञान है जो हमारे शरीर, मन, विचार एवं आत्मा को स्वस्थ करती है। पतंजलि योग समिति के नियमित योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा ने प्राणायाम और कसरत की व्याख्या करते हुए कहा कि योग,हमारे शरीर और मन को यह दोनों ही क्रियाएं खुश एवं प्रफुल्लित रखती हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित विवेक कुमार तिवारी द्वारा कठिन योगासनों का विशेष रूप से प्रदर्शन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन  आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संदीप चंदेल ने किया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रवि कुमार, सेवानिवृत शिक्षक, ग्रामीण जन, स्वास्थ्य मितानिन ,महिलाएं आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें