Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रोशन अवस्थी की ख़ास रिपोर्ट : अमलीपदर तहसील व क्षेत्र में जियो नेटवर्क ठप ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन कार्य प्रभावित

Praveen Nishee Thu, Oct 16, 2025

अमलीपदर ।गरियाबंद । जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र के आसपास दर्जनों गांवों में पिछले कई दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या बनी हुई है नेटवर्क सही ढंग से काम न करने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने प्रेस वार्तालाप पर बताया कि मोबाइल पर कॉल नहीं लग पा रही और इंटरनेट सेवा भी बहुत धीमी है इसकी वजह से छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रही है वहीं शासन-प्रशासन की कई योजनाओं से जुड़े ऑनलाइन कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

व्यापारियों और युवाओं ने प्रेस वार्तालाप पर बताया कि डिजिटल भुगतान और बैंकिंग से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिससे आर्थिक लेन-देन पर भी असर पड़ रहा है ग्रामीणों ने जियो कंपनी से मांग की है कि जल्द से जल्द तकनीकी दिक्कतों को दूर कर नेटवर्क की समस्या का समाधान किया जाए अगर समस्या का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो ग्रामीण प्रदर्शन की चेतावनी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें