Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

पक्षियों के लिए सकोरों (जल पात्रों) का वितरण : जहाँ दया, वहाँ मानवता — और जहाँ सेवा, वहीं सच्ची श्रेष्ठता- अनीता फरमानिया

Praveen Nishee Thu, Apr 30, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच की तेजस्विनी शाखा द्वारा सेवा और संवेदना का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

शाखा की अध्यक्ष अनीता फरमानिया, उपाध्यक्ष मीना बंसल, सचिव तोशी अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल के नेतृत्व में योग समिति के योग प्रांगण में पक्षियों के लिए सकोरों (जल पात्रों) का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में नन्हे परिंदों को पानी की कमी से बचाना है।

समिति की अध्यक्ष अनीता फरमानिया ने बताया कि यह कार्य केवल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।

“जहाँ दया, वहाँ मानवता — और जहाँ सेवा, वहीं सच्ची श्रेष्ठता।”

तेजस्विनी शाखा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी अपने घरों के आसपास जल पात्र रखकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें, ताकि कोई भी परिंदा प्यासा न रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें