Advertisment

30th April 2026

BREAKING NEWS

“ मनेंद्रगढ़, झगराखांड व खोंगापानी में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई

जहाँ दया, वहाँ मानवता — और जहाँ सेवा, वहीं सच्ची श्रेष्ठता- अनीता फरमानिया

पूरे ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए सुलभ कराया जाएगा जल

मनेंद्रगढ़, झगराखांड व खोंगापानी में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई

सुशासन तिहार की तैयारी तेज, बजट प्रस्तावों पर मंथन, विकास कार्यों पर सख्त निर्देश

तेजस्विनी शाखा ने शुरू किया “परिंदों के लिए पानी” अभियान : पूरे ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए सुलभ कराया जाएगा जल

Praveen Nishee Thu, Apr 30, 2026

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी। भीषण गर्मी में प्यास से जूझ रहे पक्षियों के लिए मारवाड़ी युवा मंच की तेजस्विनी शाखा ने सराहनीय पहल करते हुए “परिंदों के लिए पानी” अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान पूरे ग्रीष्मकाल तक जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर जल पात्र (सकोरे) रखे जा रहे हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर के योग प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अनीता फरमानिया के नेतृत्व में उपाध्यक्ष मीना बंसल, सचिव तोशी अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने प्यासे परिंदों के लिए सकोरे रखकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य अपने-अपने घरों की छतों और आंगनों में भी सकोरे रखकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि चिलचिलाती धूप में कोई भी परिंदा प्यासा न रहे।

इस पहल को आगे बढ़ाते हुए पतंजलि योग समिति द्वारा भी सरस्वती शिशु मंदिर की छत पर नियमित रूप से पानी और दाने की व्यवस्था की जा रही है। समिति की इस मानवीय सोच से प्रेरित होकर स्थानीय निवासी कल्पना सिंह राजपूत ने अपने घर में पक्षियों के लिए एक बड़ा जल हौदा तैयार किया है, जहां पक्षी पानी पीने के साथ-साथ स्नान कर गर्मी से राहत पा रहे हैं। इस हौदे का लाभ बंदरों और अन्य जीव-जंतुओं को भी मिल रहा है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पक्षी मित्र मुरली जोशी और योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने भी अपने निवास पर जल पात्र रखकर इस अभियान में सहभागिता निभाई है। इस संवेदनशील प्रयास से प्रेरित होकर शहरवासी भी स्वप्रेरणा से अपने घरों के आसपास पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

अध्यक्ष अनीता फरमानिया ने बताया कि आने वाले दिनों में और अधिक सकोरों का वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों तक पानी पहुंच सके और गर्मी के कारण किसी भी परिंदे की जान न जाए। यह अभियान केवल सेवा नहीं, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, कविता मंगतानी, पिंकी सलूजा, भैरव केसरवानी, राकेश अग्रवाल, जगदंबा अग्रवाल, योग साधक ताम्रकार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने समाजसेविका प्रिया विश्वकर्मा द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सकोरे और कृत्रिम घोंसले स्थापित कर विशेषकर गौरैया सहित अन्य पक्षियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें