Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: पत्रकारों ने केंडल मार्च निकाल कर मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दिया, बोले कि पत्रकार सुरक्षा लागू कर सरकार भी दे सकती है सच्ची श्रद्धांजलि

Admin Sat, Jan 4, 2025

देवभोग । गरियाबंद। बीजापुर में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्या के विरोध में पत्रकार जगत में आक्रोश का वातावरण देखा जा रहा है पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को सजा मिले इसे लेकर अब पूरे पत्रकार एकजुट हो गए हैं दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि देने आज देवभोग ब्लॉक मुख्यालय में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित हुए एवं स्थानीय गांधी चौक में मुकेश चंद्राकर के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मोमबत्ती जलाई इस अवसर पर नगर के सभी पत्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे व मुकेश की हत्यारे को सजा होने की बात कही साथ ही साथ संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही हो दिवंगत मुकेश चंद्राकर को न्याय मिले एवं प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होने की मांग रखी जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी पत्रकार साथी शासन प्रशासन की योजना और जनता कि आवाज को शासन तक पहुंचा सकें। पहले भी इस तरह कि घटना हमारे पत्रकार साथी के ऊपर हो चुकी है और पत्रकार साथी को कई तरह कि कूटनीति के तहत् फसाया जा रहा है अगर पत्रकारों के हित को ध्यान में रख कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर दी जाए तो सभी पत्रकार साथी निर्भीक होकर सच्चाई का आवाम बनेंगे।इस अवसर पर पत्रकारों ने कड़ी निंदा की वह नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया । वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम पात्र, विपिन सोनवानी आदित्य बेहेरा , टेकलाल प्रधान ने कहा कि सरकार भी अब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर शाहिद पत्रकार को सच्ची श्रद्धांजलि दे ताकि भ्रष्टाचार का उजागर कर जनहित की दिशा में पत्रकार निर्भीक हो कर काम कर सके। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार रोशन अवस्थी, मनमोहन नेताम,गिरीश जगत,मोहम्मद लतीफ,धनंजय बिहारी, देवीचरण,गजानंद कश्यप सखाराम,टीकम निषाद,चरण क्षेत्रपाल,नागेश्वर मोरे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें