Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: कमलेश शर्मा बने रेडक्रास सोसाईटी के प्रदेश प्रतिनिधि,रेडक्रास सोसाईटी की बैठक में विधिवत हुआ निर्वाचन

Admin Wed, Jan 8, 2025

बैकुंठपुर । कोरिया। जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि के लिए 07 जनवरी 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सीएमएचओ कोरिया व रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डा प्रशांत सिंह के द्वारा बुलाई गई । रेडक्रास सोसाईटी जिला शाखा की बैठक में निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अस्पताल के सीएस डॉ आयुष जायसवाल के निर्देशन में प्रदेश प्रतिनिधि का विधिवत निर्वाचन हुआ। जिसमें कमलेश शर्मा रेडक्रास सोसाईटी के प्रदेश प्रतिनिधि के लिए निर्वाचित हुए। जो कि राज्य स्तर पर कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद रेडक्रास समिति के कार्यालय हेतु भवन का भी चयन किया गया। जहां समिति की आगामी बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में रेडक्रास समिति के चेयरमैन महेंद्र बेद, डिप्टी चेयरमैन गीता राजवाड़े कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता समिति के सदस्यगण शैलेश शिवहरे, बसंत राय, शैलेंद्र शर्मा, सुधीर अग्रवाल, आशीष बड़ेरिया कमलेश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता एवं ओम प्रकाश वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें