Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: क्षत्रिय समाज के कुल गौरव मयंक सिंह को क्षत्रिय समाज ने सम्मानित किया 

Admin Sun, Aug 20, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। क्षत्रिय समाज मनेंद्रगढ़ एमसीबी के प्रतिनिधी मंडल के द्वारा निज निवास जाकर  महेंद्र सिंह गहरवार के पुत्र  मयंक सिंह जो कि  पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चल रहे राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग कंप्टीशन में तीन-तीन गोल्ड मेडल अवॉर्ड्स विजेता बने हैं, क्षत्रिय समाज का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया है, क्षत्रिय समाज का मान सम्मान में एक नई ऊर्जा देेेकर एक मिसाल कायम किया है जिससे पूरे परिवार को गौरव सम्मान स्मृति चिन्ह, डायरी आदि भेंट कर सम्मानित कर शुभकामनाए दिया गया  । बंगाल के सिलीगुड़ी में चल रहे राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग कंप्टीशन में एमसीबी जिले के मयंक ने गोल्ड जीता है। प्रतियोगिता में मयंक ने तीन गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 8 से 13 अगस्त तक आयोजित की गई है। इसमें मयंक ने कुल 490 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड अपने नाम किया।

क्षत्रिय समाज  के तीन-तीन गोल्ड मेडल अवॉर्ड्स विजेता मयंक सिंह मनेन्द्रगढ के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र प्रताप सिंह व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ व्याख्याता श्रीमती अंजलि सिंह के पुत्र है

विज्ञापन

जरूरी खबरें