Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ

Admin Wed, Dec 25, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर, शाखा-मनेन्द्रगढ़ में  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज्य मंत्री  राजीव रंजन की गरीमामयी उपस्थिति रहीं। सहकारिता मंत्रालय द्वारा 25 दिसम्बर 2024 को आयोजित 10000 नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियो के वर्चयुल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सहकार से समृद्धि योजना के तहत बैंक द्वारा जिला एमसीबी के 40 किसानों को रुपये डेबिट कार्ड एवं 20 किसानों को केसीसी कार्ड, एवं 5 किसानों को रबी सीजन का नगद ऋण का चेक वितरण ए.आर.सी.एस एवं नोडल एमसीबी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक किसानों के द्वारा अपना उपस्थिति दर्ज कर केन्द्र सरकार के योजना जो किसानों के हित मे हैं, उसकी जानकारी प्राप्त कर प्रफुल्लित एवं खुशी महसूस कर रहें हैं। उक्त कार्यक्रम में बैंक प्रबंधन राजेश मिश्रा द्वारा किसानों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी व्यवस्था किया गया था जिला एमसीबी के,सहकारिता विभाग के नोडल बजरंग राम पैकरा पशुपालन अधिकारी मत्स्य पालन एवं डेयरी अधिकारी चैनपुर समिति प्रबंधक बलराम सिंह चैनपुर समिति अध्यक्ष उदित नारायण सिंह बैंक ऑपरेटर संदीप रजक द्वारा उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को सफलता पूर्ण किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें