Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: प्रमुख उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति को बढ़ावा देना

Admin Mon, Dec 16, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के नौनिहालों हेतु सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सफल रूप से किया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी कक्षाओं के सभी छात्र- छात्रा प्रतिभागी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा नर्सरी के होनहार नौनिहालों से हुई। उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए सभी प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ दिया। तत्पश्चात कक्षा के.जी वन के सभी नौनिहालों ने अपनी थीम समुदाय सहायक (comunity helpers) से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रतियोगिता को प्रदर्शित किया। प्रश्नोत्तरी की अगली कड़ी में प्री प्राइमरी विंग के वरिष्ठ छात्र- छात्राओं अर्थात कक्षा के.जी टू ने अपने अद्भुत ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए अवगत कराया कि हमारा विश्व की गतिविधियों से संबंधित जानकारी हेतु जागरूक रहना कितना आवश्यक है। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह एवं प्री प्राइमरी कक्षाओं की समन्वयक श्रीमति पूनम तिवारी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। श्रीमति पूनम सिंह ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान हमारे व्यक्तिगत विकास, सामाजिक चरित्र और सामरिक मूल्यांकन में मदद करता है, संस्था के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान हमारी समझ को व्यापक बनाता है, आलोचनात्मक सोच एवं कौशल को बढ़ाता है और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करता है और बच्चों की समग्र विकास में मदद करता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपनी तीव्रता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया इस क्रम में कक्षा नर्सरी से काशवी सोनी एवं आभा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ऐशनी नरूला ने द्वितीय स्थान एवम् सौम्या सिंह तथा ऋषभ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा एल. के. जी से आयुष सिंह श्याम,आद्विका यादव एवम् श्रीनिका पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इथान जारेड जै, जरमिना हयात खान एवम् नित्या गुप्ता ने द्वितीय स्थान अर्जित किया, अंश कश्यप, अर्चित तिवारी एवम् मनस्वी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा यू. के. जी. के छात्रा अनाया गुप्ता, गुरसांझ कौर छाबड़ा, मुहम्मद नुमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अक्षिता केसरवानी, क्रिस्टिका पूर्वी, एंजेल जियाना वर्मा एवम् वंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सईदा फातिमा एवम् जेश्ना सिन्हा ने तृतीय स्थान अर्जित किया, प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी ने सभी विजयी छात्राें को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार - जीत से अधिक महत्वपूर्ण है सीखने की प्रक्रिया इस आयोजन ने बच्चों को ज्ञान के प्रति और अधिक रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें