Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

: जिले में 15 जून से 10 जुलाई तक चलेगा मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान

Admin Mon, Jun 19, 2023

मनेंद्रगढ़ 18 जून 2023 / कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में मलेरिया उन्मूलन के लिए मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 15 जून से 10 जुलाई तक आठवें चरण के मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के साथ ही कुष्ठ रोग खोज अभियान एवं राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि संपूर्ण जिले में 164 टीम के सदस्यों द्वारा घर-घर सर्वे कर  मलेरिया, कुष्ठ एवं नेत्र रोग के बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार करके जागरूक किया जा रहा है इसके साथ ही चिन्हांकित पंचायतों के समस्त जनसमुदाय की नि:शुल्क मलेरिया जाँच, कुष्ठ संदेहास्पद मरीजों की जांच तथा नेत्र रोगियों की पहचान कर समुचित उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रसून टोप्पो ने बताया कि समुदाय से मलेरिया परजीवी को समूल नष्ट करने हेतु अभियान चलाकर मास स्क्रीनिंग गतिविधि का प्रयोग किया जा रहा है। अभियान के दौरान पॉजीटिव पाए गए रोगियों को पूर्ण उपचार देने से मलेरिया परजीवी को नष्ट किया जा सकता है। इसके साथ-साथ उन क्षेत्रों में रहने वाले सभी व्यक्तियों के द्वारा मच्छरदानी के नियमित उपयोग तथा मच्छर लार्वा स्रोत नियंत्रण गतिविधियों के क्रियान्वयन से संबंधित क्षेत्र को मलेरिया मुक्त किया जा सकता है।       जिला कार्यक्रम प्रबंधक  सुलेमान खान ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम व इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। मलेरिया के प्रकरण सामने आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, उल्टी, शरीर पर दाने, नाक से खून आना या उल्टी में खून आना जैसी कोई भी शिकायत होने पर तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे बेहतर उपचार किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें