मितानिन दिवस के अवसर पर : मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ
Praveen Nishee Mon, Nov 23, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अंशुमान चौधरी ने मितानिन दिवस के अवसर पर जिले सहित छत्तीसगढ़ की समस्त मितानिन बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की सशक्त पहचान हैं। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान अतुलनीय एवं अविस्मरणीय है। गाँव-गाँव और घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल करने तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में मितानिन बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन