Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न

Admin Mon, Dec 30, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी/26 दिसंबर 2024 को जिले के लिए जून/सितंबर 2024 की तिमाही के लिए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) एवं जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई । बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न बैंकों में लंबे समय से लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा की और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा, बैठक में सीडी अनुपात, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण, सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की उपलब्धि और एसीपी जैसे आदि मापदंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीईओ नितेश उपाध्याय , आरबीआई एलडीओ सुशील शहाणे , नाबार्ड डीडीओ नंदू जाधव, डीपीएम एनआरएलएम सिमेन्द्र सिंह, पशु विभाग के नोडल अधिकारी बी.आर.एस.बघेल एवं अन्य अधिकारी गण और बैंकों के सभी जिला समन्वयकों के साथ-साथ सरकार द्वारा प्रायोजित एजेंसियों के सभी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें