Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: ग्राम आमलीपदर में शाकंभरी पूजा संपन्न, विधायक जनक ध्रुव रहे शामिल

Admin Mon, Jan 13, 2025

अमलीपदर। गरियाबंद। ग्राम आमलीपदर में पटेल मरार समाज द्वारा माता शाकंभरी की पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।  ग्राम पुजारी के सहित समाज के कई महिलाओं ने सर पर कलश उठाकर कलश यात्रा की जिनका स्वागत गांव वाले पूरे हर्षोल्लास के साथ किया वह अपने-अपने घर के सामने में रंगोलिया बनाए वह दीपक जी लेकर कलश यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की स्वागत किया उक्त कलश यात्रा में ग्राम के अन्य समाज के लोगों ने भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस आयोजन में बिंद्रा नवागढ़ के विधायक  जनक ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अमलीपदर पंचायत की सरपंच सेवन सिंह पुजारी, बीडीसी ललिता यादव, कांग्रेस नेता पंकज नेताम, सहित पटेल और समाज के कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। माता शाकंभरी की पूजा का आयोजन महाराज कृष्णकांत त्रिपाठी के सानिध्य में किया गया। इस दौरान शाकंभरी पूजा में विधायक जनक ध्रुव ने माता शाकंभरी के आविर्भाव और उनके महात्म्य के विषय में विस्तार से बताया। माता शाकंभरी पटेल मरार समाज के इष्ट देवी भी हैं ।उन्होंने समझाया कि अकाल के समय माता शाकंभरी ने अपने आंसुओं से बारिश कराई, जिससे धरती पर हरी सब्जियां और फल उगने लगे। यह घटना लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और भक्ति का संचार करती है। समाज प्रमुख ने माता शाकंभरी की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यह पूजा क्यों की जाती है और इसकी महत्ता क्या है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों के बीच मां शाकंभरी के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति का भाव देखा गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें