Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: विधायक रेणुका सिंह एक कदम विकास कि ओर के तहत लाखों रूपये कि लागत से बनें निर्माण कार्यों का लोकार्पण व अनावरण किया

Admin Thu, Jan 9, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। जिले के नगरपंचायत खोंगापानी में पुर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री व भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह एक कदम विकास कि ओर के तहत लाखों रूपये कि लागत से बनें निर्माण कार्यों का लोकार्पण व अनावरण किया गया। गौरतलब है कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खोंगापानी में हो रही विकास की गति को नकारा नहीं जा सकता। आज उसी का परिणाम है कि नगरपंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज अनेकों विकास की पटकथा लिखे जा रहे हैं। जिसका तारीफ खुद क्षेत्र कि विधायक रेणुका सिंह नें अपनें ब्यान में बखान किया है। इस दौरान नगरपंचायत खोंगापानी के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का लोकार्पण विधायक रेणुका सि़ह द्वारा किया गया। वहीं राज्य परिवर्तित मद के तहत बनाये गये लाखों रूपये की लागत सें डाँ. भीम राव अम्बेडकर भवन का उद्धघाटन विधायक रेणुका सिंह द्वारा विधिवत पुजा अर्चना के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान विधायक रेणुका सिंह नें खोंगापानी में पानी कि समस्या को लेकर कहा है कि केन्द्र सरकार की जल मिशन योजना के तहत नगरपंचायत खोंगापानी को पैसा जारी कर दिया गया है। जिसका टेंडर भी हो चुका है। और बहुत जल्द नगरपंचायत खोंगापानी की समसत जनता को पानी की समस्या से मुक्ति मिल जायेगा। आज के इस कार्यक्रम के दौरान नगरपंचायत खोंगापानी के जनप्रतिनिधियों नें मिलकर विधायक रेणुका सिंह के जन्मदिन पर केक काट कर बधाई दिया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, नगरपंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा ,सीएमओ तरूण एक्का ,सहीत समस्त जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें