Advertisment

14th August 2026

BREAKING NEWS

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

मुझको चलने दो अकेला, है अभी मेरा सफऱ..... रास्ता रोका गया तो काफिला हो जाऊंगा.....

ज्योति मजूमदार ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन, जरूरत की सामग्री भेंट कर मनाए खुशियों के पल

भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल रैली, 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद शिव मंदिर में हुआ समापन

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

: तेंदुए के हमले से घायल व्यक्तियों का विधायक रोहित साहू ने जाना कुशलक्षेम और प्रदान की आर्थिक व चिकित्सीय सहायता

Admin Mon, Dec 23, 2024

गरियाबंद । गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारुका में कुछ दिनों पूर्व हुए तेंदुए के हमले में घायल पीड़ितों का राजिम विधायक रोहित साहू ने कुशलकेम जाना जाना। बारुका निवासी मनहरण यादव व कुमारी रश्मि विश्वकर्मा के ऊपर गत दिनों तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था विधायक रोहित साहू ने अतिशीघ्र तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था राजधानी रायपुर स्थित सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कराई। विधायक रोहित साहू के प्रयासों से दोनों घायल मरीजों का उपचार सही समय में सुनिश्चित हो सकी। वे लगातार दोनों मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे जिसके फ्लस्वरूप दोनों के समुचित इलाज की व्यवस्था हुई। सोमवार को विधायक रोहित साहू बारुका में दोनों मरीजों के घर पहुँचकर विधायक रोहित साहू ने बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की बात कही एवं आगे की चिकित्सीय व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित, भीम निषाद, यश मिश्रा, टिकेश्वर पटेल आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें