Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: जिले में ध्वजारोहण करेंगी श्रीमती गोमती साय विधायक पत्थलगांव

Admin Sat, Jan 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के आमाखेरवा ग्राउंड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वे 26 जनवरी के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराऐंगी। कार्यक्रम में श्रीमती गोमती साय जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। तत्पश्चात वे परेड की सलामी लेंगी तथा इसके अलावा वे देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभागीय झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति भी होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें