Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: श्रीमती प्रवीण सिंह ने सिटी कोतवाली के पीछे जर्जर आवासीय परिसर का पुनः निर्माण करने की मांग श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री से की

Admin Wed, Nov 20, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ के पीछे जर्जर आवासीय परिसर का पुनः निर्माण करने की मांग महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (पूर्व जिला महामंत्री, जिला कोरिया) जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्रीमती प्रवीण सिंह ने श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री व  मनेन्द्रगढ़  विधायक से मांग की है । जिला एम.सी.बी. में मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली के पीछे पुलिस कर्मचारियो हेतु आवासीय परिसर है, जो पूर्णरूप से जर्जर अवस्था में है। जिस कारण पुलिस के कर्मचारी अन्यत्र किराये से रहने के लिए मजबूर हैं। उपरोक्त आवासीय परिसर पूर्णतः क्षतिग्रस्त है, कभी भी किसी  के उपर उक्त परिसर गिर सकता है, जिससे जान माल को हानि होने की पूर्ण संभावना है। पूर्व में सूरजपुर जिले मे हुए वीभत्स घटना में प्रधान आरक्षक तालिब शेख के साथ हुई घटना में तालिब शेख के परिवार के सदस्यो की हत्या की गई। यदि उनका परिवार थाना परिसर के अंदर पुलिस लाईन परिसर में निवास करता तो तालिब शेख का परिवार आज सुरक्षित होता। इस घटना से सीख लेते हुए प्रवीण सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ के पीछे स्थित जर्जर पुलिस आवासीय परिसर को ध्वस्त कर नवीन पुलिस आवासीय भवनो का निर्माण करांए, ताकि हमारे पुलिस के जवान निश्चिंत रहकर छ०ग० में अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर सकें एवं उनका परिवार भी सुरक्षित रह सके। जिससे  प्रदेश अपराध मुक्त रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें