Advertisment

31st October 2026

BREAKING NEWS

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आजीविका और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों का किया निरीक्षण

गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री को बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

कोल इंडिया में 61 प्रतिशत से अधिक ठेका श्रमिकों का नियोजन, बोनस भुगतान में गड़बड़ी का अख्तर जावेद उस्मानी ने लगाया आरोप

जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान आयोजित

हमने सहना सीख लिया है,कुछ न कहना सीख लिया है... बोलेंगे तो बात बढ़ेगी, चुप ही रहना सीख लिया है...

प्रो. संपत्ति आर्याणी स्मृति सम्मान से सम्मानित : साहित्यकार अनामिका चक्रवर्ती को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में राष्ट्रीय सम्मान

Praveen Nishee Sun, Dec 21, 2025

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ की सशक्त साहित्यकार अनामिका चक्रवर्ती को उनके साहित्यिक अवदान के लिए देश के विभिन्न मंचों से निरंतर सम्मान प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने उन्हें बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाअधिवेशन में प्रो. संपत्ति आर्याणी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।

यह गरिमामय सम्मान समारोह दिनांक 20 दिसंबर 2025 को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा के निदेशक डॉ. सुनील बाबूराव कुलकर्णी तथा मॉरीशस से पधारी सुविख्यात लेखिका सरिता बुधू की विशिष्ट उपस्थिति रही।

इस अवसर पर हिन्दी भाषा एवं साहित्य की उन्नति हेतु उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने के लिए अनामिका चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए लेखक, कवि, वरिष्ठ साहित्यकार, साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं साहित्य प्रेमी युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि इस सम्मान हेतु छत्तीसगढ़ से केवल अनामिका चक्रवर्ती का चयन किया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में भोपाल में प्रतिष्ठित साहित्यिक समूह दस्तक संवाद के आयोजन में उनके काव्य संग्रह “एक अरसे बाद” का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि राजेश जोशी, मदन कश्यप, विष्णु नागर, कुमार अंबुज एवं मुकेश वर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।

दस्तक संवाद के दो दिवसीय आयोजन के द्वितीय दिन, प्रथम सत्र में ध्रुपद संस्थान, भोपाल में काव्य संग्रह का लोकार्पण संपन्न हुआ। सत्र का संचालन दस्तक संवाद के संस्थापक-संचालक कवि अनिल करमेले ने किया। काव्य संग्रह पर प्रसिद्ध कवि एवं प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका समापवर्तन के संपादक निरंजन श्रोत्रिय ने अपना महत्वपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया।

इस उपलब्धि पर हसदेव धारा साहित्य व कला मंच के संस्थापक सदस्य मृत्युंजय सोनी, कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार गंगा प्रसाद मिश्र, वीरांगना श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव एवं डॉ. रश्मि सोनकर सहित अनेक साहित्यकारों व शुभचिंतकों ने अनामिका चक्रवर्ती को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें