Advertisment

4th March 2026

BREAKING NEWS

धधकते अंगारों पर अटूट आस्था: देहारगुड़ा में अनूठी परंपरा ने जगाई श्रद्धा की ज्योति

होली पर ‘जीरो टॉलरेंस’ मोड में गरियाबंद पुलिस: जिलेभर में फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

जनरल नॉलेज प्रतियोगिता

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बना लगातार द्विवार विजेता – जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुनः प्रथम स्थान

कार्टूनिस्ट पाठक एवं व्यंग्यकार श्रवण उपस्थित रहेंगे

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रयोगों से गूंजा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़

Praveen Nishee Sun, Mar 1, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान से संबंधित विभिन्न रोचक प्रयोगों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को समझने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व से अवगत कराया गया तथा महान वैज्ञानिक C. V. Raman के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है, जो भारतीय विज्ञान के लिए गर्व का दिन है।

इस अवसर पर “घुलनशील (Soluble) एवं अघुलनशील (Insoluble)” पदार्थों पर विशेष प्रयोगात्मक गतिविधि कराई गई। विद्यार्थियों ने पानी में नमक, चीनी और मिट्टी डालकर अवलोकन किया कि कौन-सी वस्तुएँ पानी में घुलती हैं और कौन-सी नहीं। प्रयोग के माध्यम से बच्चों ने सरल और रोचक तरीके से वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझा।

विद्यालय निदेशिका श्री मती पूनम सिंह ने इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

पीजीटी बायोलॉजी मिस रोशन खान ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है और यह हमें तर्कसंगत एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायता करता है। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान वैज्ञानिक C. V. Raman की खोज की स्मृति में 28 फरवरी को मनाया जाता है।

विद्यार्थियों के अनुभव साझा करने और विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें