Advertisment

4th March 2026

BREAKING NEWS

धधकते अंगारों पर अटूट आस्था: देहारगुड़ा में अनूठी परंपरा ने जगाई श्रद्धा की ज्योति

होली पर ‘जीरो टॉलरेंस’ मोड में गरियाबंद पुलिस: जिलेभर में फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

जनरल नॉलेज प्रतियोगिता

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बना लगातार द्विवार विजेता – जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुनः प्रथम स्थान

कार्टूनिस्ट पाठक एवं व्यंग्यकार श्रवण उपस्थित रहेंगे

रोशनलाल अवस्थी की कलम से.... : होली पर ‘जीरो टॉलरेंस’ मोड में गरियाबंद पुलिस: जिलेभर में फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

Praveen Nishee Mon, Mar 2, 2026

गरियाबंद। रंगों के पावन पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए गरियाबंद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत कर दिया है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम लागू किए गए हैं। हुड़दंगियों को स्पष्ट संदेश देने और आमजन में विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सघन फ्लैग मार्च निकाला गया।

“संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च, मुख्य मार्गों पर शक्ति प्रदर्शन”

जिला मुख्यालय सहित राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, पाण्डुका, मैनपुर और देवभोग जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने मुख्य बाजारों, घनी आबादी वाले मोहल्लों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवान पूर्ण दंगा-रोधी साजो-सामान के साथ मौजूद रहे, जिससे असामाजिक तत्वों में स्पष्ट संदेश गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“हेल्पलाइन टीम और मोबाइल पेट्रोलिंग:” बाइक सवार जवान रहेंगे अलर्ट

होली के दौरान संभावित उपद्रव पर त्वरित नियंत्रण के लिए मोटरसाइकिलों में विशेष हेल्पलाइन टीम तैनात की गई है। ये टीमें खासतौर पर निम्न गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगी।

शराब पीकर वाहन चलाना

तेज रफ्तार और स्टंटबाजी

जबरन रंग लगाना

महिलाओं से दुर्व्यवहार या छेड़छाड़

सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“फिक्स प्वाइंट ड्यूटी और चार पहिया पेट्रोलिंग”

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों से नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर फिक्स प्वाइंट ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

प्रशासन ने साफ किया है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कप्तान की अपील

गरियाबंद पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि

“होली प्रेम, भाईचारे और उल्लास का पर्व है। इसे शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”

पुलिस कंट्रोल रूम नंबर

94791-91071

होली के मद्देनजर गरियाबंद पुलिस की यह सख्त और सुनियोजित तैयारी स्पष्ट करती है कि इस बार प्रशासन ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच आमजन से अपेक्षा की गई है कि वे नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और जिले में शांति व सौहार्द की परंपरा को बनाए रखें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और खुशहाल होली मनाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें