Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

लगातार दूसरी बार प्रथम : यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बना लगातार द्विवार विजेता – जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुनः प्रथम स्थान

Praveen Nishee Sun, Mar 1, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर “लगातार द्विवार विजेता” बनने का गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है।

कक्षा 9वीं के छात्र जितेन्द्र विश्वकर्मा एवं सोमनाथ साहू ने अपने उत्कृष्ट एवं नवाचारी प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 7वीं के छात्र विराज एवं मनीष श्रीवास का भी प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय एवं उत्कृष्ट रहा।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाएँ वैज्ञानिक सोच, सामाजिक उपयोगिता एवं रचनात्मकता का अद्भुत उदाहरण थीं। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को स्पष्ट रूप से समझाया, जिससे उनकी मेहनत और विषय पर गहरी समझ प्रदर्शित हुई।

प्रदर्शनी में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, मुख्य अतिथियों एवं निर्णायक मंडल ने परियोजनाओं की मौलिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रभावशाली प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम एवं अभिभावकों के सहयोग से प्राप्त यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुई है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें