Advertisment

14th August 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

मनेद्रगढ़ में खुलेगा योग वैलनेस सेंटर, योग समिति ने किया आभार व्यक्त

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

: समस्त कार्यालयों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Admin Thu, Jan 23, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।  प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। निर्वाचन आयोग के द्वारा इस वर्ष 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे प्रत्येक कार्यालय शपथ ग्रहण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम 24 जनवरी 2025 एवं जिन कार्यालय में शनिवार को अवकाश नहीं है उन कार्यालयों में 25 जनवरी 2025 को कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा पूर्वाह्न 11ः00 बजे शपथ लेने की कार्यवाही कर फोटोग्राफ्स जिला कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और नागरिकों को अपने मताधिकार के उपयोग के प्रति प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें