Advertisment

20th July 2026

BREAKING NEWS

खंडहरनुमा उम्मीदों वाले अस्पतालों में अब रोज उमड़ रहा हजारों मरीजों का सैलाब

220 बिस्तर अस्पताल में वर्षों बाद फिर शुरू हुए सीटीटी महिला नसबंदी ऑपरेशन, पहले ही दिन टीम ने दिखाए सफल परिणाम

जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षित पदयात्रा के लिए शासन की पहल सराहनीय : शैलेष जैन

महाप्रभु के मौसी मां के घर पहुंचते ही भक्तों ने शुरू किया भंडारा, देवभोग का भगवान जगन्नाथ से है खासा रिश्ता

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के सुरेन्द्र साहू बनें छत्तीसगढ़ के संगठन सचिव

: त्रिपुरा और मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बहुमत मिलने पर

Admin Fri, Mar 3, 2023

मनेन्द्रगढ़ । त्रिपुरा और मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बहुमत मिलने और नागालैंड में भाजपा की सीट बढ़ने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नें एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के गांधी चौक में आतिशबाजी कर जमकर नारेबाजी की । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया । आपको बता दें कि मिजोरम और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही थी. जैसे ही मतगणना का कार्य पूरा हो गया उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नें कहा की जिस तरह से दो राज्यों में भाजपा नें परचम लहराया है, ठिक उसी तरह आनें वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के झोली में जायेगी और सरकार बनायेगी । मनेंन्द्रगढ की गांधी चौक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी और नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया ।
  • बाईट-1- अनिल केसरवानी, जिला अध्यक्ष एमसीबी

विज्ञापन

जरूरी खबरें