: जिले में पहले दिन 1339 किसानों ने 53 हजार क्विंटल से अधिक धान बेचें, आज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ के किसानों का महापर्व
Admin Fri, Nov 15, 2024
देवभोग।गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आज से धान कि खरीदी कर रहीं है। सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विटंल धान कि खरीदी के चलते प्रदेश भर के किसानों में भारी खुशी कि लहर है। गरियाबंद जिले में इस बार 90 हजार 771 पंजीकृत कृषकों ने एक लाख 11 हजार 371 हैक्टर कृषि भूमि का पंजीयन कराया है इस बार पिछले वर्ष कि तुलना में नए किसानों में वृद्धि हुईं है क़रीब 4431 नए कृषक इस बार इस महाअभियान में शामिल हुए है। आज से शुरू हुए इस अभियान को किसानों ने पर्व के रूप में देख रहें है। जिले के 67 समितियों के 90 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कि प्रारंभिक तैयारी पुरी करने के बाद आज से इस महाअभियान कि शुरुआत हो रहीं है। आज जिले के 86 उपार्जन केंद्र एक हजार 386 किसानों ने क़रीब 53 हजार 620 क्विटंल धान बेचें। इनमें से खुद किसानों द्वारा टोकन तुहर द्वार अंतर्गत 831 एवं खरीदी केंद्र के माध्यम से 508 टोकन काटा गया था। सभी खरीदी केंद्र में प्रशासन कि और से सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।
किसानों के लिए विषेश सुविधाएं
धान उपार्जन केंद्रों में धान कि बिक्री के लिए आने वाले कृषकों कि पहचान बायोमेट्रिक एवं आयरिस रिकग्निशन सिस्टम से करते हुए धान कि खरीदी कि जा रहीं है साथ ही निकटतम परिवार के सदस्यों को नॉमिनी बनाने कि सुविधा शासन द्वारा प्रदान कि गई है। साथ ही रियल टाइम ओटीपी की सुविधा रहेगी। कृषकों कि समस्याओं को त्वरित निराकरण के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष खाद्य विभाग के काल सेंटर नंबर 18002333663 में काल कर किसान समस्या अवगत करा सकेंगे। लघु और सीमांत किसानों के लिए दो टोकन एवं बडे़ किसानों के लिए 03 टोकन कि सुविधा है। जिला विपणन अधिकारी अमित चंद्राकर ने बताया कि खरीदे गए धान कि समयबद्ध उठाव किया जाएगा जिसके लिए मिलर्स और परिवहनकर्ता के माध्यम से धान उठाव हेतु प्रत्येक ट्रक में जी. पी. एस . डिवाइज लगा कर धान कि परिवहन कि जायेगी। जिसका निविदा भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन