Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खन्न पर खनिज की बड़ी कार्यवाही,खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर 19 वाहन जप्त

Admin Fri, Dec 6, 2024

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 06.12.2024 को ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन/परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही की गई। जिसमें खनिज विभाग के द्वारा रेत परिवहन में संलिप्तता पाये जाने पर 07 हाईवा वाहनों को जप्त कर बेलगहना थानें में सुरक्षार्थ रखा गया है। राजस्व विभाग के द्वारा भी 04 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर को जप्त कर तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है। सभी मामलों में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। करहीकछार रेत खदान संचालक को भी नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त खनिज अमला के द्वारा आज दिनाक को ही अवैध रेत परिवहन करते हुए घुटकु, कछार एवं पेण्डरवा क्षेत्र से 04 ट्रैक्टर को जप्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजो के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें