Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: बाल दिवस के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा बच्चों को किए जागरूक

Admin Thu, Nov 14, 2024

गरियाबंद। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा बाल दिवस के अवसर पर समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित स्कूल में जाकर बच्चों को जागरूक करने के संबंध में निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए। जिसके परिपालन में आज बाल दिवस के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक लाइन गोपाल वैश्य एवं टीम के द्वारा आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गरियाबंद एवं आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा मे छुरा पुलिस टीम व प्राथमिक शाला तौरंगा व प्राथमिक शाला कोदोमाली मे पायलीखंड पुलिस टीम द्वारा के बच्चों से मुलाकात कर बाल अपराध, गुड टच बेड टच, यातायत नियमों एवं साइबर जैसे अन्य गंभीर अपराध के रोकथाम एवं उपाय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई,कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को कापी, पेंसिल वितरण किया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद निखिल राखेचा के द्वारा जिले के समस्त बच्चों को बालदिवस के अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें