Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: खेलों के प्रोत्साहन एवं अधोसंरचना के विकास के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Admin Wed, Mar 6, 2024

    मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। खेलों के प्रोत्साहन एवं अधोसंरचना के विकास के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्टर एम.सी, बी की अध्यक्षता में  सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न खेलों के अध्यक्ष, सचिव एवम अन्य कार्यकारिणी सदस्यों से जिला कलेक्टर डी वेंकट राव ने खिलाड़ियों की जानकारी ली और जिले के बाहर जिले, राज्य और राष्ट्र के प्रतिनिधि खिलाड़ियों को क्या असुविधाएं हो रही साथ ही किन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है इसकी जानकारी ली गई। इसी तारतम्य में एमसीबी जिले के पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और स्ट्रेंथलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संजीदा खातून, सचिव धर्मेन्द्र दास ,कोषाध्यक्ष शकुंतला सिंह एवम अन्य कार्यकारिणी सदस्य सलिता पनेरिया , विनय राय द्वारा श्री राव को खेल ट्रेनिंग में हो रही असुविधा, आर्थिक रूप से कमज़ोर खिलाड़ियों को हो रही असुविधा की जानकारी दी गई साथ ही समस्या का समाधान शासन द्वारा किस प्रकार किया जाए इस संबंध में खिलाड़ियों से राय ली गई। साथ ही गोवा और मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग एवम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर धर्मेंद्र दास, संजीदा खातून, शकुंतला सिंह, सलीता पनेरिया, विनय राय को प्रशस्ति पत्र एवम मेडल देकर सम्मानित किया गया। एवम भविष्य में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत रहेगा यह आश्वासन दिया गया। उक्त बैठक में क्रीड़ा अधिकारी, विभिन्न खेलों के सहायक कोच, व्यायाम शिक्षक, जिला खेल संघ के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें