Advertisment

30th October 2026

BREAKING NEWS

WE क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी पम्मी अरोड़ा के निवास पर लगातार 26वें वर्ष हुआ सामूहिक पूजन

100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया

बाल हितैषी पंचायत’ थीम में नामांकन, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं विद्यालयों के अभिलेखों का किया सत्यापन

अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल की अनूठी पहल, छात्राएं घर-घर जाकर बांट रहीं उपहार

युवा अनजाने में नशे की जाल में फंस रहे हैं, उनको बचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है- डॉ.तेजकांत सोनकर

: 40 निर्धन बच्चों एवं बच्चियों के सहायतार्थ एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

मनेन्द्रगढ़ । परहित व कल्याण के लिए समर्पित, सेवा व सद्भाव से अर्पित श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के प्रेरणादाई मार्गदर्शन में, जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र ने अपने अध्यक्ष श्रीमती अंजलि कंजरकर के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 8 मार्च 2023 होली के पावन अवसर पर एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत लेदरी के सार्वजनिक पूजा स्थल में स्थानीय क्षेत्र के 40 निर्धन बच्चों एवं बच्चियों के सहायतार्थ एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सर्वप्रथम अध्यक्ष का कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर रंग गुलाल से स्वागत किया गया l अध्यक्ष ने सार्वजनिक पूजा स्थल में आयोजित कार्यक्रम में 40 बच्चों एवं बच्चियों को को स्कूल बैग, कंपास सेट, नाश्ते के पैकेट, पानी की बोतल एवं रंग गुलाल के पैकेट भेंट किये  और बच्चों को अपने हाथों से गुलाल लगाकर होली की मिठाइयां भी खिलाई, इस दौरान बच्चे बेहद प्रफुल्लित नजर आ रहे थे l अपने संक्षिप्त संबोधन में  समस्त उपस्थित बच्चों बच्चियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की I कार्यक्रम में श्रीमती कांति शर्मा, श्रीमती पुष्पा सिन्हा , श्रीमती समर्पिता मुखर्जी, श्रीमती मंजू तिर्की, डॉ रश्मि तिवारी,श्रीमती शबनम चौधरी, श्रीमती सबीना बेगम एवं अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें