Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: धान खरीदी समितियों का भौतिक सत्यापन जारी: खामियों पर कलेक्टर की सख्ती

Admin Tue, Jan 14, 2025

अमलीपदर।मैनपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में सभी धान खरीदी सहकारी समितियों का भौतिक सत्यापन तेजी से जारी है। यह सत्यापन बोगस खरीदी रोकने और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान कई समितियों में खामियां उजागर हुईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। मैनपुर तहसीलदार  गेंदलाल साहू ने मुडगेल माल सहकारी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टैकिंग में गड़बड़ी और स्टॉकिंग बोर्ड का अभाव पाया गया। इस वजह से स्टॉक की सटीक गिनती संभव नहीं हो सकी। तहसीलदार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, झर गांव सहकारी समिति का सत्यापन तहसीलदार  सुशील कुमार भोई ने किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। स्टॉक की मात्रा सही होने और स्टैकिंग बोर्ड की मौजूदगी से गिनती में आसानी हुई। हालांकि, बारिश के कारण कुछ बोरियों में अंकुरण देखा गया, जिस पर तहसीलदार ने धान को सुखाने और बेहतर देखरेख के निर्देश दिए। भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई गत दिनों धान खरीदी में अनियमितताओं को लेकर शिकायतें सामने आई थी, कि कुछ ट्रक ड्राइवर सरकारी धान को बीच रास्ते में बेच देते हैं, जिससे स्टॉक में कमी हो जाती है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने दोषी ढाबा मालिक का ढाबा ध्वस्त करने का आदेश जारी किया। बदहाल व्यवस्था पर सवाल सोशल मीडिया पर धान खरीदी केंद्रों की आदर्श तस्वीरें भले ही दिखाई जा रही हों, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। कई केंद्रों में धान का उठाव न होने और बारिश के कारण धान अंकुरित हो रहा है। यह स्थिति न केवल किसानों के लिए नुकसानदायक है, बल्कि खाद्यान्न की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े करती है। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि समितियों में पाई गई खामियों को शीघ्र सुधारें। अगले कुछ दिनों में पुनः सत्यापन किया जाएगा ताकि खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें