Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

एमसीबी में यातायात जागरूकता विशेष अभियान : बिना हेलमेट चालकों को गुलाब देकर किया जागरूक

Praveen Nishee Thu, Jan 8, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा (IPS), सरगुजा रेंज के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में जिला इकाई मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के अंतर्गत आने वाले समस्त थाना क्षेत्रों में यातायात जागरूकता विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को चिन्हित कर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया गया और यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चालकों को समझाइश दी गई कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि उनकी जीवन सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है।

साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

पुलिस का यह प्रयास दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ सकारात्मक संवाद एवं जागरूकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल।

विज्ञापन

जरूरी खबरें