Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

सामाजिक कल्याणकारी कार्य जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र : भीषण ठंड से बचाव हेतु 47 नग कम्बल, स्वेटर एवं 60 नग फ़ूड पैकेट का वितरण किया गया

Praveen Nishee Sat, Jan 10, 2026

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर नेत्रहीन दिव्यांग शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय, आमाखेरवा में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला विश्नोई एवं समिति की समस्त सदस्याओं द्वारा विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत करते हुए विश्व हिंदी दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात सागर एवं उनके साथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई। छात्र शोभित ने एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों की विभिन्न सायरनों की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं छात्र मंगलू ने पशु-पक्षियों की विभिन्न आवाज़ों का सजीव प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सतीश पांडे द्वारा विश्व हिंदी दिवस पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया तथा कविता पाठ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीर पराये जाणे रे” भजन ने सभी उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती शशि दुहन, अध्यक्षा श्रद्धा महिला मंडल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याण कार्य के अंतर्गत उपस्थित 47 नेत्रहीन दिव्यांग विद्यार्थियों को कंबल एवं स्वेटर , 60 नग फूड पैकेट उपस्थित (स्टाफ सहित )वितरित किए गए।

अपने उद्बोधन में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला विश्नोई ने विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं सेवाभाव के लिए साधुवाद भी प्रकट किया।डॉ विश्नोई ने विश्व हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है तथा 10 जनवरी 1975 को नागपुर में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था।

इस जन सेवा के कार्य में डॉ. सरोज बाला विश्नोई, अध्यक्ष जागृति महिला समिति के संयोजन में सामाजिक कल्याणकारी किया गया, जिसमें पूनम रानी सहसचिव , रुना मित्रा सचिव,माला तिवारी, तृप्ति पाण्डेय सामाजिक कल्याण कार्यक्रम सचिव, मोनी बरुआ, श्रीमती किरण केशर, सुश्मिता मिश्रा, मिताली सिल, सुमन झाकर, स्नेह नामदेव एवं ऋचा जिंदल ने इस कार्य में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें