Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

सर्दी की तीव्रता और तापमान की चाल : ठंड का प्रकोप जारी: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में शीतलहर-कोल्ड वेव का अलर्ट…

Praveen Nishee Fri, Jan 9, 2026

मुख्य बिंदु:

• मकर संक्रांति से पहले सर्द रातों से राहत की उम्मीद कम

• अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान

• कई जिलों में शीतलहर और दुर्ग में 10 जनवरी को कोल्ड वेव चेतावनी

सर्दी की तीव्रता और तापमान की चाल

रायपुर/छत्तीसगढ़ में दिसंबर की ठिठुरन के बाद जनवरी भी ठंड के गहराने का संकेत दे रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं के आगमन से अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में औसतन 1 से 2 डिग्री तक और कमी आ सकती है. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का सिलसिला शुरू होने की संभावना है, परंतु 24 से 48 घंटे बाद मिलने वाली यह राहत विशेष उल्लेखनीय नहीं रहेगी. प्रदेश भर में मौजूदा मौसम शुष्क बना रहेगा और मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से आम नागरिकों को खासे राहत की उम्मीद कम है.

शीतलहर व कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है. पहले ही गुरुवार को सरगुजा व दुर्ग संभाग के कुछ पोकेट क्षेत्रों में शीतलहर चली थी. विभाग ने 9 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया है. विशेष रूप से 10 जनवरी को दुर्ग जिले में कोल्ड वेव की चेतावनी भी दी गई है, जिससे तापमान और अधिक कम रहने की संभावना बनी हुई है.

राजधानी व अन्य क्षेत्रों का मौसम परिदृश्य

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. प्रदेश में सर्वाधिक तापमान दुर्ग जिले में 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 3.5 डिग्री दर्ज हुआ. माना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25.5 डिग्री और 12.4 डिग्री रहे. राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में आज धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है, जिससे दृश्यता कम रह सकती है और सुबह-सुबह निकलने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें