Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: शिविर में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए रामसेवक सम्मानित

Admin Mon, Jan 27, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर, पतंजलि योग समिति ने राष्ट्र को नमन करते हुए, -"स्वच्छ भारत_ स्वस्थ भारत -"की भावना से काम करनेवाले अग्रणीय योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा का शाल श्रीफल से सम्मान किया । सनातन योग संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए समर्पित पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने विश्वकर्मा का सम्मान करते हुए कहा कि - रामसेवक विश्वकर्मा पतंजलि योग समिति के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रचार प्रसार एवं शिविर के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए निरंतर सक्रिय रूप से सम्मिलित होते हैं, योग को जन-जन तक पहुंचाने में रामसेवक की सेवा अनुकरणीय है। इस अवसर पर  राकेश अग्रवाल ( गुल्लू), छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के युवा योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी, योग साधिका इरा कर, कविता मंगतानी,  समाजसेवी का अनीता फरमानिया उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल मनेद्रगढ़ उप संभाग में कार्यरत राम सेवक गुरु निष्ठा एवं देश के लोकतांत्रिक संविधान के प्रति समर्पित पतंजलि योग समिति के सक्रिय सदस्य हैं एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसके प्रचार प्रसार के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। पतंजलि योग समिति के योग साधकों ने राम सेवक विश्वकर्मा के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें