: विकास खण्ड खेल प्रभारी नियुक्ति में नियमों को नहीं रखा गया ध्यान,जिले में व्यायाम शिक्षकों के बाद भी खेल प्रभारी का ज़िम्मेदारी नहीं
Admin Sat, Nov 16, 2024
देवभोग।गरियाबंद। सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहीं है ताकि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के खेल प्रतिभाओं में भी निखार आ सकें जिसके लिए विकास खण्ड स्तर में खेल प्रभारी शिक्षक कि नियुक्ति कि जाती है लेकिन जिले में विकास खण्ड स्तर पर खेल शिक्षकों कि नियुक्ति मापदंडों के बिना ही कि गई है। जिसके चलते अब नियुक्ति प्रक्रिया में सवाल उठ रहें है विकास खण्ड स्तर पर कई स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों कि नियुक्ति तो कि गई है और स्कूलों में वे व्यायाम शिक्षक के रूप में पदस्थ है जिले में ऐसी कई शिक्षकों कि नियुक्ति व्यायाम शिक्षकों के पद पर हुई है फिर भी इन्हें विकास खण्ड स्तर में खेल प्रभारी न बनाते हुए बिना डिप्लोमा धारी शिक्षकों को विकास खण्ड स्तर का खेल प्रभारी बनाया गया है।
बता दें जिले के पांचों विकास खण्ड कि बात करें तो मात्र फिंगेस्वर ब्लॉक में ही व्यायाम शिक्षक को विकास खण्ड स्तर में खेल प्रभारी बनाया गया है और यदि बाकी चार विकास खण्ड कि बात करें तो देवभोग में सहायक शिक्षक , गरियाबंद में व्याख्याता , छुरा में प्राचार्या और मैनपुर में शिक्षक को खेल प्रभारी बनाया गया है लेकिन इसके विपरित पांचों ब्लॉकों में व्यायाम शिक्षकों कि न्युक्ति हुई है लेकिन इन शिक्षकों को खेल प्रभारी तो जिला कल्याण खेल विभाग के द्वारा नहीं बनाया गया बल्कि राजनीति और ऊंची पहुंच के चलते बिना बीपीएड धारी शिक्षकों को खेल प्रभारी बना दिया गया।
देवभोग विकास खण्ड में तीन से चार व्यायाम शिक्षक पदस्थ
विभागीय कर्मचारी के जानकारी अनुसार देवभोग विकास खण्ड में तीन से चार व्यायाम शिक्षक पदस्थ है जो बीपीएड डिप्लोमा कर खेल शिक्षक के तौर में सकूलों में पदस्थ है लेकिन इन शिक्षकों में से किसी को भी खेल प्रभारी न बनाते है फ्रेश सहायक शिक्षक को विकास खण्ड स्तर में खेल प्रभारी नियुक्ति खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा कि गई है जबकि खेल प्रभारी के लिए बैचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा धारी शिक्षक विकास खण्ड स्तर में पदस्थ है लेकिन इन्हें इस विभाग कि ज़िम्मेदारी नहीं सौंपी गई है ऐसे में कैसे होगा छात्र छात्राओं में खेल प्रतिभाओं का निखार। ऊंची पहुंच और राजनीति के चलते जो योग्य है वें इस पद से वंचित हो रहें है।
विज्ञापन