Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: बाघिन का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी

Admin Mon, Dec 16, 2024

[caption id="attachment_16578" align="alignnone" width="292"] मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सरगुजा वन प्राणी विभाग की टीम ने चिरमिरी क्षेत्र में भटक कर आई बाघिन को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। वन संरक्षक के.आर.बढ़ाई ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से विभाग की टीम इस बाघिन की निगरानी कर रही थी। बाघिन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए टीम ने आज सुबह चिरमिरी शहर के समीप इसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा। बाघिन के शहर के करीब आने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल था, लेकिन वन विभाग ने विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया। वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।[/caption] वन संरक्षक के आर बढ़ाई ने बताया कि रेस्क्यू के बाद बाघिन को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। अधिकारियों के निर्देशानुसार इसे संभवत अचानकमार टाइगर रिज़र्व या किसी अन्य सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उन्होंने इस पूरे अभियान में आम जनता के सहयोग की सराहना की और कहा कि यह उनकी सतर्कता और टीम वर्क का परिणाम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें