: मैनपुर विकासखंड के शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को भेंट किया आसपास की खोज पुस्तक
Admin Thu, Dec 5, 2024
मैनपुर। गरियाबंद । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बच्चो को भय मुक्त होकर रोचक ढंग से सीखाने और अधिगम कराए जाने का प्रावधान है , इस उद्वेश्य से पीएलसी मैनपुर के शिक्षको आसपास की खोज पुस्तक का निर्माण किया है जिसमे शिक्षको ने मैनपुर विकासखंड में स्थित विभिन्न पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थानों, ऐतिहासिक स्थानों के बारे मे लिखा है जो बच्चो के लिए बहुत ही उपयोगी है । हम अपने आसपास की स्थलों की जानकारी बहुत ही कम रखते हैं यदि किसी को भी यहां से दुर स्थित पर्यटक स्थलों के बारे में पूछा जाए तो पूरा जानकारी दे देते हैं, लेकिन खुद के आसपास की जानकारी नहीं के बराबर होती है जिसे दुर करने के लिए शिक्षकों के आसपास की खोज पुस्तक तैयार किया है जिसमें मैनपुर के पायली खंड, चौकसील, कांदा डोंगर सहित विभिन्न स्थलों के बारे में लिखा है साथ ही मैनपुर के संस्कृती में शामिल विभिन्न पर्व को भी सत्संग दिया हैं। इस पुस्तक से बच्चो को बहुत ही जानकारी प्राप्त होगी जो उनके लिए बशीर ही उपयोगी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी इस बात का उल्लेख है कि बच्चों को सर्व प्रथम उनके आसपास की जानकारी दिया जाय जिससे अपने पुर्व ज्ञान को वर्तमान से जोड़ कर आगे बढ़े। पीएलसी मैनपुर के गोविंद पटेल, दामोदर नेगी शिक्षक सन्तोष कुमार तारक, अनिल कुमार अवस्थी चमेली तीरघारी,ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल,विकासखंड स्रोत समन्वयक शिव कुमार नागे के मार्गदर्शन में विकासखंड मैनपुर के शिक्षको द्वारा लिखे हुए का संकलन कर पुस्तक का रूप दिया है।जिसकी प्रति आज जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक के एस नायक को सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह पुस्तक बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होगा। जिला मिशन समन्वयक के एस नायक ने मैनपुर के समस्त प्राचार्य, समस्त संकुल समन्वयक एवं सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के अधिगम स्तर में वृद्धि के लिए ऐसा काम करते रहिए जिससे हमारे जिला गरियाबंद का नाम रोशन हो। शिक्षा के क्षेत्र मे ह।इसके साथ गरियाबांद जिला में संचालित शिक्षक सहायक कार्यक्रम विनोबा ऐप का संचालन किया जा रहा है जिसमे हर माह पोस्ट ऑफ माह आने वाले शिक्षको को सम्मानित किया जाता है जिसमे नवम्बर माह में संतोष कुमार तारक चमेली तीरधारी रामरतन नेताम, अनिल कुमार अवस्थी, मोहर साय मीरी को पोस्ट ऑफ माह से प्रमाण पत्र और गिफ्ट के साथ साथ मुस्कान पुस्तकायल के लिए बहुत ही आकर्षक लाइब्रेरी बैग देकर जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत जिला मिशन समन्वयक के एस नायक , जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर,जिला समन्वयक मनोज केला विनोबा ऐप शुभम पटेल ने सम्मान किया।
विज्ञापन