Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: केंद्रीय विद्यालय एस ई सी एल झगराखंड में आज 22 नवंबर 2024 को वार्षिक खेल उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Admin Sat, Nov 23, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। केंद्रीय विद्यालय एस ई सी एल झगराखंड में आज 22 नवंबर 2024 को वार्षिक खेल उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  उमेश चंद्र शर्मा ( ए जी एम) एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र थे,इस अवसर पर  एल पी तिर्की ( ए पी एम) ,एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र के अन्य अधिकारी एवं स्टाफ, जे जे खाखा प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय मानेंद्रगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत केंद्रीय विद्यालय झगराखंड के प्राचार्य भोलेंद्र शेखर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल झगराखंड के छात्र और छात्राओं द्वारा अनेक खेल में प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि  उमेश चंद्र शर्मा (ए जी एम) ने खेल के महत्व पर अपना विचार प्रकट करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया ।इस अवसर पर छात्रों के लिए मिष्ठान वितरण, एवं सभी व्यवस्था SECL हसदेव द्वारा की गई |कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक और स्टाफ सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें