Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

मलेरिया रोधी माह के तहत जन-जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान संचालित

: सुशासन चौपाल प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम सोनहत जनपद के ग्राम पंचायत बोड़ार में हुआ संपन्न

Admin Thu, Dec 19, 2024

बैकुंठपुर।कोरिया।  छत्तीसगढ़ शासन की मनसा अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सभी जनपद पंचायत में सुशासन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकासखंड सोनहत के ग्राम पंचायत बोडा़र में सुशासन गांव की और सुशासन चौपाल का कार्यक्रम संपन्न कराया गया कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कोरिया श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा चौपाल में आम जनों की समस्याएं सुनी गई इसके अतिरिक्त ग्रामीणों के बीच दिव्यांग जनों में शिवकुमार दिव्यांग वृद्ध जनों में धर्मसाईं राजवाड़े जी एवं अन्य 10 लोगों का श्रीफल और साल भेंट कर अभिनंदन किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को नवीन स्वीकृति आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नियमित शौचालय प्रयोग करने वाले लोगों को एवं कचरा कलेक्शन से जुड़ी महिलाओं को स्वच्छता bag देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में नर्तक दलों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे कलेक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त था कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम पंचायत के सचिव श्री प्रवीण कुमार पांडे द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत की जानकारी प्रस्तुत की गई यथासंभव सभी नागरिक सुविधाओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन एवं एसडीएम सोनहत सीईओ श्री मनोज सिंह जगत कार्यक्रम अधिकारी प्रतीक जैसवाल सरपंच गंगा सिंह बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार गुप्ता शिक्षक द्वारा संपन्न कराया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें