Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल झगराखाण्ड की टीम को संसद भवन में किया गया पुरस्कृत 

Admin Fri, Jan 17, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल झगराखाण्ड ने क्षेत्रीय स्तर पर मॉक संसद प्रतियोगिता में रायपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद टीम ने केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित आंचलिक स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। गत 10 जनवरी 2025 को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 08 विद्यार्थी, यथा नदिया शेख, अक्षय वर्मा, शिवम् जयसवाल, प्रियांशी चौबे, फिजा अंसारी, ईरम मंसूरी, प्रतीक झा एवं आस्था अग्रवाल के साथ विद्यालय के प्राचार्य  बी. एस. श्रीवास्तव, प्रभारी शिक्षक  अशोक कुमार कुशवाहा एवं अनुरक्षक शिक्षक सुश्री माला सिंह को पुरूस्कार प्राप्त करने हेतु संसद भवन नई दिल्ली में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर, सभी प्रतिभागियों को संसद भवन के नए और पुराने भवन का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें संसद की कार्यवाही और इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने लोकसभा सदन, राज्यसभा सदन एवं संसद संग्रहालय का विस्तृत भ्रमण किया। इसके बाद संसद पुस्तकालय भवन के कैफेटेरिया में सभी के भोजन की व्यवस्था की गयी थी। दिन के दुसरे सत्र में बालयोगी ऑडिटोरियम के अंदर सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में  किरेन रिजीजू,  मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय एवं अल्पसख्यक कार्य मंत्रालय के कर कमलों द्वारा सभी प्रतिभागियों, प्राचार्य एवं दोनों शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर पुरुस्कृत किया गया एवं विद्यालय को शील्ड प्रदान की गयी I  मंत्री किरेन रिजीजू ने सभी को संबोधित करते हुए संसद एवं देश की राजनीतिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया एवं विद्यर्थियों को राजनीतिक मामलों के बारे में जागरूक रहने हेतु आह्वान किया I यह पुरस्कार विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए प्रेरित करेगा और उन्हें संसदीय प्रक्रिया में अधिक रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें